Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indian Stock Market: शेयर बाजार में धीमी शुरुआत के बाद आई तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा

Indian Stock Market:  सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की, हालांकि एशियाई बाजारों में मजबूत रुख एवं घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से बाद में इनमें तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Indian Stock Market:  सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की, हालांकि एशियाई बाजारों में मजबूत रुख एवं घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से बाद में इनमें तेजी आई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 22.24 अंक चढ़कर 85,063.69 अंक पर और एनएसई निफ्टी मामूली रूप से 16 अंक की बढ़त के साथ 26,058.30 अंक पर रहा। शुरुआती सौदों के बाद इनमें तेजी आई और बीएसई सेंसेक्स 105.17 अंक चढ़कर 85,140.33 अंक पर जबकि निफ्टी 35 अंक की बढ़त के साथ 26,080.45 अंक पर कारोबार करने लगा।

Advertisement

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, इटर्नल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट तथा मारुति के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

Advertisement

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सपाट रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 317.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,772.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर पर

विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में सुस्त शुरुआत के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारतीय शेयर को बेचना जारी रखे हुए हैं जिससे पिछले कुछ महीनों में भारतीय रुपये पर दबाव पड़ रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा, डॉलर के मुकाबले 89.95 पर खुली जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.90 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.00 पर रहा।

Advertisement
×