Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indian Stock Market: शुरुआती कारोबार में लुढ़का शेयर मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट 

Indian Stock Market: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.87 अंक टूटकर 84,344.78 अंक पर और एनएसई निफ्टी 56.1 अंक फिसलकर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Indian Stock Market: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.87 अंक टूटकर 84,344.78 अंक पर और एनएसई निफ्टी 56.1 अंक फिसलकर 25,762.45 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

Advertisement

वहीं एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और आईटीसी के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहा।

Advertisement

अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 114.06 अंक टूटकर 84,445.59 अंक पर जबकि निफ्टी 41.10 अंक फिसलकर 25,777.45 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,171.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबारी सत्र में 768.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपये ने शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। विदेशी पूंजी के नए प्रवाह से मिलने वाला समर्थन व्यापार समझौते की अनिश्चितता और जोखिम से बचने की धारणा से बेअसर हो गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में प्रगति की कमी और कंपनियों एवं आयातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला। हालांकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब रहने से निवेशकों का मनोबल थोड़ा बढ़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.35 पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत हुआ और 90.32 प्रति डॉला तक पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 90.38 तक भी पहुंचा था। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.41 पर रहा।

Advertisement
×