Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indian Stock Market: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने की आशंकाओं से शेयर मार्केट में गिरावट

Indian Stock Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 509.77 अंक टूटकर 72,822.60 अंक पर आया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Indian Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने की आशंकाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बाजारों पर दबाव बना।

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी बाजारों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270.13 अंक टूटकर 73,049.42 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 93.60 अंक फिसलकर 22,619.50 अंक पर आ गया। इसके कुछ समय बाद ही बीएसई सेंसेक्स 509.77 अंक टूटकर 72,822.60 अंक पर और निफ्टी 141.20 अंक की गिरावट के साथ 22,571.90 अंक पर कारोबार करने लगा।

Advertisement

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। ट्रेंट, टाइटन, टेक महिंद्रा और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर लाभ में रहे।

Advertisement

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 बढ़त में रहे। 'गुड फ्राइडे' के कारण अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.8 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 9,931.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,208.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 0.25 प्रतिशत की बढ़त और निफ्टी 0.15 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था। 'गुड फ्राइडे' के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भारतीय मुद्रा व शेयर बाजार भी बंद थे।

रुपया शुरुआती कारोबार में 33 पैसे चढ़कर 92.85 प्रति डॉलर पर

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 33 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.85 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी, डॉलर के मजबूत होने और अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव बना कायम है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.13 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 33 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंच गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कड़े कदमों के बाद रुपये में बृहस्पतिवार को कई वर्षों की सबसे बड़ी एकदिवसीय तेजी दर्ज की गई और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 152 पैसे मजबूत होकर 93.18 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ था। 'गुड फ्राइडे' के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मुद्रा व शेयर बाजार बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.17 पर रहा।

Advertisement
×