Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indian Stock Market: शुरुआती कारोबार में उछला शेयर मार्केट, सेंसेक्स व निफ्टी में तेजी

Indian Stock Market: बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 441.77 अंक चढ़ा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Indian Stock Market: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। विदेशी निवेश, एशियाई बाजारों में तेजी और भारत-अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते के बाद बाजार में सकारात्मक रुझान इसकी वजह रही।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 441.77 अंक या 0.53 प्रतिशत चढ़कर 84,022.17 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 129 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,822.70 अंक पर पहुंच गया।

Advertisement

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाइटन, इटर्नल, कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा स्टील, सन फार्मास्यूटिकल्स, लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल के शेयर में तेजी रही।

Advertisement

दूसरी ओर पावरग्रिड, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.41 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 1,950.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपया शुरुआती कारोबार में 21 पैसे चढ़कर 90.44 प्रति डॉलर पर

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.44 पर पहुंच गया। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार होने के बाद सकारात्मक बाजार भावना से घरेलू मुद्रा को बल मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये ने हालांकि कमजोर शुरुआत की लेकिन जल्द ही अपनी खोई हुई बढ़त हासिल करके सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने लगा।

भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक रूपरेखा तैयार करने की शनिवार को घोषणा की थी जिसके तहत दोनों पक्ष द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई वस्तुओं पर आयात शुल्क कम करेंगे। इसके अलावा, डॉलर सूचकांक में गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान ने निवेशकों के विश्वास को और मजबूत किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.66 पर खुला। फिर कुछ बढ़त हासिल करते हुए 90.44 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 21 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को 31 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.65 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.58 पर रहा।

Advertisement
×