Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indian Stock Market: शुरुआती कारोबार में उछला शेयर मार्केट, सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी

Indian Stock Market: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच चार सत्र की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। विदेशी निवेश में नए सिरे से वृद्धि से भी शेयर बाजारों में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Indian Stock Market: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच चार सत्र की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। विदेशी निवेश में नए सिरे से वृद्धि से भी शेयर बाजारों में तेजी आई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 448.27 अंक चढ़कर 84,930.08 अंक पर और एनएसई निफ्टी 131 अंक की बढ़त के साथ 25,946.55 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर सकारात्मक दायरे में रहे।

Advertisement

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, पावर ग्रिड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहा।

Advertisement

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 595.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबार में 2,700.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।ॉ

रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे मजबूत होकर 89.96 प्रति डॉलर पर

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.96 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर/भारत रुपये की जोड़ी में यह बढ़त भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप के कारण आई है।

इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें करीब 59 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर स्थिर रहने से बाजार का माहौल सकारात्मक रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.19 पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत हुआ और 89.96 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 24 पैसे अधिक है। रुपया शुरुआती सौदों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.22 तक भी पहुंचा।

रुपया बृहस्पतिवार को 18 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.20 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.46 पर रहा।

Advertisement
×