Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indian Stock Market: शुरुआती कारोबार लुढ़का शेयर मार्केट, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया भी टूटा

Indian Stock Market:  कम कारोबार और किसी बड़े घरेलू संकेत के अभाव में निवेशकों की धारणा कमजोर बनी रही

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Indian Stock Market सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

Indian Stock Market:  विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। कम कारोबार और किसी बड़े घरेलू संकेत के अभाव में निवेशकों की धारणा कमजोर बनी रही।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 183.42 अंक गिरकर 85,225.28 पर आ गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 46.45 अंक टूटकर 26,095.65 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, इटरनल, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय गिरावट हुई।

Advertisement

दूसरी ओर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, इन्फोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,721.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,381.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 62.31 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Advertisement

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे गिरकर 89.94 पर

विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे टूटकर 89.94 पर आ गया।

कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख, आयातकों की ओर से डॉलर की मांग और व्यापार समझौतों को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा को और कमजोर किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 89.84 पर खुला, और जल्द ही कमजोरी के साथ 89.94 पर आ गया।

इस तरह भारतीय मुद्रा पिछले बंद भाव से 23 पैसे टूट गई। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे कमजोर होकर 89.71 पर बंद हुआ था। बृहस्पतिवार को क्रिसमस के अवसर पर बाजार बंद था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत गिरकर 97.89 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.16 प्रतिशत बढ़कर 62.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Advertisement
×