Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indian Stock Market: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़का

Indian Stock Market: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.44 अंक चढ़कर 83,726.15 अंक पर और एनएसई निफ्टी 77.65 अंक की बढ़त के साथ 25,743.25...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Indian Stock Market: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.44 अंक चढ़कर 83,726.15 अंक पर और एनएसई निफ्टी 77.65 अंक की बढ़त के साथ 25,743.25 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईटी सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस के शेयर में करीब पांच प्रतिशत का उछाल आया। टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक के शेयर में भी तेजी रही।

Advertisement

वहीं इटर्नल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में तेजी रही जबकि जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे।

Advertisement

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के अवकाश के मद्देनजर बृहस्पतिवार को शेयर बाजार बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.61 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,781.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 90.44 प्रति डॉलर पर

रुपये में लगातार तीसरे सत्र में शुक्रवार को भी गिरावट जारी रही और यह 10 पैसे टूटकर 90.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और डॉलर के मजबूत रुख से घरेलू मुद्रा पर दबाव बना रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कम कीमतों और शेयर बाजार के सकारात्मक माहौल ने घरेलू मुद्रा को हालांकि निचले स्तर पर समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.37 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 90.44 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.34 पर बंद हुआ था। मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के अवकाश के मद्देनजर बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.10 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 210.04 अंक चढ़कर 83,592.75 अंक पर जबकि निफ्टी 34.65 अंक फिसलकर 25,700.25 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.54 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,781.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
×