Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indian Stock Market: सेंसेक्स व निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी, रुपये में भारी उतार-चढ़ाव

Indian Stock Market: एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों के लगातार खरीदारी से भी बाजारों को मजबूती मिली। बीएसई सेंसेक्स...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Indian Stock Market: एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों के लगातार खरीदारी से भी बाजारों को मजबूती मिली।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.23 अंक चढ़कर 84,881.09 अंक पर और एनएसई निफ्टी 64.8 अंक की बढ़त के साथ 25,924.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर लाभ में रहे।

Advertisement

वहीं आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे।

Advertisement

अमेरिका के अधिकतर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,468.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,077.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपये में शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारी उतार-चढ़ाव

रुपये में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी अस्थिरता देखी गई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मिल रहे समर्थन को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने बेअसर कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.05 पर खुला जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की गिरावट दर्शाता है। हालांकि, घरेलू मुद्रा में तेजी से सुधार देखने को मिला और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 97 पैसे चढ़कर 89.96 के शुरुआती उच्च स्तर पर पहुंच गई।

रुपया सुबह नौ बजकर 46 मिनट पर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.18 पर कारोबार कर रहा था। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पहली बार 91 के स्तर को पार कर 91.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। अंत में 90.93 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.31 पर रहा।

Advertisement
×