Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indian Stock Market: शुरुआती कारोबार में लुढ़के सेंसेक्स व निफ्टी, रुपया थोड़ा सुधरा

Indian Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बाजारों में पिछले सत्र की गिरावट जारी रही और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 421.66 अंक या 0.50 प्रतिशत टूटकर 83,811.98...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Indian Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बाजारों में पिछले सत्र की गिरावट जारी रही और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 421.66 अंक या 0.50 प्रतिशत टूटकर 83,811.98 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 121.10 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 25,832.75 अंक पर आ गया।

विश्लेषकों का कहना है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भी निवेशक और सतर्क हो गए हैं। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो, मारुति सुजुकी इंडिया और सन फार्मास्यूटिकल्स के शेयर में गिरावट आई।

Advertisement

दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में तेजी दिखी। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा।

Advertisement

जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट भी सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.72 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 943.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 125.36 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।

रुपया शुरुआती कारोबार में 38 पैसे चढ़कर 90.40 प्रति डॉलर पर

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 38 पैसे चढ़कर 90.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी निवेश प्रवाह और केंद्रीय बैंक के संभावित हस्तक्षेप से इसे समर्थन मिला है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी निवेश प्रवाह हालांकि बहुत अधिक नहीं है, लेकिन इसने एक मनोवैज्ञानिक स्थिरता प्रदान की है। इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) चुपचाप यह सुनिश्चित कर रहा है कि बैंकों पर्याप्त नकदी बनी रहे। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.55 पर खुला। फिर इसने गति पकड़ी और 90.40 तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 38 पैसे की वृद्धि दर्शाता है।

रुपया प्रारंभिक कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 90.56 तक भी पहुंचा। रुपया बंधवार को 22 पैसे की गिरावट के साथ 90.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.78 पर रहा।

Advertisement
×