Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indian Stock Market: वैश्विक शुल्क संबंधी अनिश्चितताओं के बीच शुरुआती कारोबार में लुढ़के सेंसेक्स व निफ्टी

Indian Stock Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 320.69 अंक टूटकर 83,249.66 अंक पर पहुंचा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Indian Stock Market: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की निरंतर निकासी और वैश्विक शुल्क संबंधी अनिश्चितताओं ने निवेशकों की धारणा प्रभावित की।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 320.69 अंक टूटकर 83,249.66 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 124.60 अंक फिसलकर 25,573.40 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से आईसीआईसी बैंक के शेयर में तीन प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

Advertisement

सन फार्मा, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयर भी नुकसान में रहे। हालांकि, टेक महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन, एक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में तेजी रही।

Advertisement

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.23 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,346.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,935.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 90.66 प्रति डॉलर पर

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 90.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा विश्लेषकों ने बताया कि विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रुख से घरेलू मुद्रा को बढ़ावा मिला। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के बीच विदेशों में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से निवेशक सतर्क रहे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिका डॉलर के मुकाबले 90.68 पर खुला। फिर 90.66 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.78 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.99 पर रहा।

Advertisement
×