Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Bhartiya Share Bazar: बाजार में तेजी के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 448 अंक चढ़ा; निफ्टी भी बढ़त में

Bhartiya Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी निवेशकों की लिवाली से बाजार को मिला सहारा, एशियाई बाजारों का भी सकारात्मक रुख

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bhartiya Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी कोषों की ताजा लिवाली और एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 448.32 अंक उछलकर 74,743.28 अंक पर पहुंच गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 50.3 अंक चढ़कर 23,396.70 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचसीएल टेक और ट्रेंट में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

Advertisement

दूसरी ओर इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और पावर ग्रिड लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.25 प्रतिशत लुढ़ककर 101.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 599.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए थे। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 74,294.96 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक या 0.33 प्रतिशत चढ़कर 23,346.40 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement
×