Indian Stock Market: घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, रुपया लुढ़का
Indian Stock Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 157.75 अंक की बढ़त के साथ 23,738.90 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख के शेयर लाभ में रहे। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में करीब चार प्रतिशत तथा जापान के निक्की 225 में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग मामूली गिरावट में रहे।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.9 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 4,741.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,225.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे टूटकर 92.43 प्रति डॉलर पर
रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे टूटकर 92.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध के बीच विदेशी निवेशकों की निकासी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख से घरेलू मुद्रा दबाव में है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत ने हालांकि स्थानीय मुद्रा में अधिक गिरावट को रोक दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 92.42 पर खुला।
बाद में टूटकर 92.43 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 92.47 के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि अंत में 92.40 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.60 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 373.53 अंक या 0.49 प्रतिशत चढ़कर 76,444.37 अंक पर जबकि निफ्टी 114.40 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,695.55 अंक पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.0 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 4,741.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

