Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indian Stock Market: शुरुआती कारोबार में गिरने के बाद शेयर मार्केट चढ़ा, रुपया टूटा

Indian Stock Market: अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर लाभ में रहे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Indian Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी में एचडीएफसी बैंक तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे बड़े शेयर में मूल्य-आधारित खरीदारी से सोमवार को तीन दिन की गिरावट के बाद तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 179.31 अंक टूटकर 74,384.61 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 53.1 अंक फिसलकर 23,098 अंक पर आ गया। दोनों सूचकांकों में बाद में हालांकि तेजी दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स 342.02 अंक चढ़कर 74,899.76 अंक पर और निफ्टी 88.55 अंक की बढ़त के साथ 23,240.95 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

Advertisement

दूसरी ओर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, ट्रेंट और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट गिरावट में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

Advertisement

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.2 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 10,716.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 9,977.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे टूटकर 92.43 प्रति डॉलर पर

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 13 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.43 पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच विदेशी पूंजी की भारी निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से घरेलू मुद्रा दबाव में है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में अस्थिर माहौल से रुपया और टूटा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.44 प्रति डॉलर पर खुला और अपने अब तक के सबसे निचले स्तर के करीब 92.43 प्रति डॉलर पर कारोबार करता रहा जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को रिकॉर्ड निचले स्तर 92.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.98 पर रहा।

Advertisement
×