Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indian Embassy Advisory: तेहरान में विस्फोट, इस्राइल में इमरजेंसी... भारतीयों के लिए अलर्ट जारी

Indian Embassy advisory Israel: इस्राइल-ईरान टकराव के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ईरान के तेहरान में एक दीवार पर "अमेरिका मुर्दाबाद" लिखा हुआ है। यह तस्वीर तब ली गई जब इस्राइल ने ईरान के खिलाफ पूर्व-नियोजित हमला करने की घोषणा की। रॉयटर्स
Advertisement

Indian Embassy advisory Israel: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच तेल अवीव में स्थित भारतीय दूतावास (Embassy of India, Tel Aviv) ने इस्राइल में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने कहा है कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिक अत्यधिक सावधानी बरतें, सतर्क रहें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

एडवाइजरी में खास तौर पर इस्राइल डिफेंस फोर्स (Israel Defense Forces) के होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Israel Attacks Iran: इस्राइल ने ईरान पर हमला किया, खामेनेई के कार्यालयों के पास हुए धमाके

Advertisement

दूतावास ने अपने बयान में कहा, “इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, इस्राइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें। इस्राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें।”

दूतावास ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों की जानकारी रखने और आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की भी सलाह दी है।

बता दें, शनिवार सुबह इस्राइल ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। रक्षा मंत्री ने देश में आपातकाल (State of Emergency) घोषित किया। ईरान की राजधानी तेहरान में  जोरदार विस्फोट की खबरें सामने आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर के मध्य क्षेत्र से धुएं का गुबार उठता देखा गया। सरकारी टेलीविजन ने विस्फोट की पुष्टि की, हालांकि कारण स्पष्ट नहीं किया। हमले के बाद ईरान में मोबाइल सेवाएं प्रभावित होने और हवाई क्षेत्र बंद करने की भी खबर है।

इस्राइल का हवाई क्षेत्र बंद होने से दिल्ली-तेल अवीव उड़ान को मुंबई भेजा गया: एअर इंडिया

इस्राइल के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण एअर इंडिया ने शनिवार को दिल्ली से तेल अवीव जा रही अपनी उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ दिया। इजराइल द्वारा ईरान पर हमले किए जाने के बाद कुछ हवाई क्षेत्रों को उड़ान संचालन के लिए बंद कर दिया गया है।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, "अठाईस फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव के लिए संचालित उड़ान एआई139 इजराइल के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण तथा यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा के मद्देनजर भारत लौट रही है।"

एअरलाइन के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि विमान को मुंबई भेजा गया है। एअर इंडिया ने कहा, "हम अपनी उड़ानों के संचालन के लिए सुरक्षा और संरक्षा से जुड़ी परिस्थितियों का लगातार आकलन कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर परिचालन में बदलाव करेंगे।" विमानन कंपनी ने इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद भी जताया।

इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके हवाई क्षेत्र से संबंधित घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए है। विमानन कंपनी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "स्थिति में बदलाव के अनुसार आवश्यक समायोजन करने के लिए हमारी टीमें तैयार हैं।" इसने यात्रियों से प्रस्थान से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने की अपील की। उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24 डॉटकॉम' ने 'एक्स' पर कहा कि हवाई क्षेत्रों के बंद होने का असर कई उड़ानों और विमानन कंपनियों पर पड़ रहा है।

Advertisement
×