Indian Diaspora Meeting: प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह
Indian Diaspora Meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया में भारतीय प्रवासी समुदाय के एक समूह के साथ बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी लीं।...
Indian Diaspora Meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया में भारतीय प्रवासी समुदाय के एक समूह के साथ बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी लीं।
प्रधानमंत्री मोदी इस समय सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर व्यापक वार्ता की।
उन्होंने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। भारत और सेशेल्स इस समय अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
एक विशेष समारोह में, राष्ट्रपति हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान उनके हरित क्षेत्र में नेतृत्व, विकासशील देशों के हितों को आगे बढ़ाने के प्रयासों और समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के लिए दिया गया है। प्रधानमंत्री सोमवार को स्वदेश के लिए रवाना होंगे।

