Indian Citizen Death: ओमान तट के समीप जहाज पर भारतीय यात्री की मौत, स्वास्थ्य समस्या बनी कारण
Indian Citizen Death: ओमान के डुक्म बंदरगाह पर खड़े एक पोत पर सवार एक भारतीय नागरिक की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा कर बताया...
Indian Citizen Death: ओमान के डुक्म बंदरगाह पर खड़े एक पोत पर सवार एक भारतीय नागरिक की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई।
भारतीय दूतावास ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि मृतक की पहचान निशांत उर्थनाथन के रूप में की गई है। उसने बताया कि जब निशांत की मौत हुई उस समय वह मोटर टैंकर (एमटी) सेलेस्टियल पर सवार थे।
दूतावास ने कहा, ''भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन का स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया।'' दूतावास ने बताया कि उनका शव फिलहाल डुक्म बंदरगाह पर खड़े पोत पर है।
भारतीय दूतावास ने कहा कि वह पोत प्रबंधन कंपनी के लगातार संपर्क में है और सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय कर रहा है। दूतावास ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि निशांत के शव को जल्द भारत भेजने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
