Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आने वाले 20-30 वर्ष में भारत विश्वगुरु और हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा : बोले मोहन भागवत

हमें इसके लिए एकजुट हो जाना चाहिए : मोहन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि आने वाले 20-30 साल में भारत विश्वगुरु बनेगा और हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। मोहन भागवत ने वृंदावन में सुदामा कुटी आश्रम द्वारा रामानंदी सम्प्रदाय के प्रवर्तक रामानन्दाचार्य की 726वीं जयंती एवं सुदामा कुटी के संस्थापक संत सुदामा दास के वृंदावन आगमन के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह में यह बात कही।

यमुना किनारे कुंभ मेला स्थल पर आयोजित 'शताब्दी समारोह' में विशाल संत-विद्वत सम्मेलन में रामानंदी सम्प्रदाय के अनुयायियों के अलावा देश भर के संत-महात्मा शामिल हुए। भागवत ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता क्योंकि भारत का जन्म ही इसीलिए हुआ है। इसके लिए बस हमारी तैयारी की देरी है। हमें इसके लिए एकजुट हो जाना चाहिए।

Advertisement

इस मौके पर मंच पर साध्वी ऋतम्भरा, गीता मनीषी संत ज्ञानानन्द, नाभा पीठाधीश्वर महंत सुतीक्ष्ण दास, मणिराम छावनी अयोध्या के पीठाधीश्वर, पीपा पीठाधीश्वर बलराम दास, महंत राजेंद्र दास, कमल नयन दास, नेपाल से आए स्वामी रामकृष्ण दास, स्वामी सुदर्शन दास, स्वामी लाडली शरण दास, दिल्ली से आए कुमार स्वामी आदि संत मौजूद थे।

Advertisement

इससे पूर्व संघ प्रमुख ने सुबह बंगलुरु इस्कॉन द्वारा स्थापित किए जा रहे विश्व के सर्वाधिक ऊंचाई वाले 'वृंदावन चंद्रोदय' मंदिर में भगवान के दर्शन किए व विधिवत पूजा-अर्चना की। वहां उन्होंने राज्य के लाखों बच्चों को मध्याह्न भोजन वितरित करने वाली गैरसरकारी संस्था 'अक्षय पात्र' द्वारा संचालित परियोजना का अवलोकन किया और मुखराई प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्वयं मध्याह्न भोजन परोसा एवं उनसे संवाद भी स्थापित किया।

Advertisement
×