Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

India-US Trade : क्या जल्द होगा अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट? भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के लिए दिल्ली आएंगे अमेरिकी प्रतिनिधि

व्यापार वार्ता के लिए अगले सप्ताह भारत आएंगे अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

India-US Trade : अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर अगले सप्ताह भारत की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह 23-24 जून को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ अंतरिम व्यापार समझौते से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि चर्चा का केंद्र समझौता रूपरेखा को अंतिम रूप देना होगा, जिस पर उनके (अमेरिकी) प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा के दौरान विचार-विमर्श हुआ था। इसके साथ ही व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर भी चर्चा होगी, जिस पर दोनों पक्षों के बीच लगातार बातचीत जारी है।'' अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के 22 जून को नयी दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×