Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India-US trade : राहुल गांधी का वार- व्यापार समझौते पर सवाल उठाए तो खामोशी से इजराइल रवाना हो गए PM मोदी

समझौते को रद्द करने की चुनौती दिए हुए 24 घंटे से अधिक हो गए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बुधवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि जब उन्होंने इस समझौते को रद्द करने की चुनौती दी तो वह ''खामोशी'' से इजराइल निकल गए।

राहुल गांधी ने मंगलवार को भोपाल में पार्टी द्वारा आयोजित "किसान महाचौपाल" के दौरान प्रधानमंत्री को चुनौती दी थी कि वह इस किसान-विरोधी समझौते को रद्द करें। उन्होंने बुधवार को 'एक्स' पर पोस्ट किया कि नरेंद्र "सरेंडर" मोदी, आपको अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को रद्द करने की चुनौती दिए हुए 24 घंटे से अधिक हो गए- आप फिर खामोशी से इजराइल निकल गए।

Advertisement

राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि एक बार तो आप एप्स्टीन के कहने पर इजराइल में 'नृत्य और गायन' कर ही चुके हैं। अबकी बार वहां किसके कहने पर देश के हितों के ख़िलाफ़ सौदा करके आएंगे?

Advertisement

Advertisement
×