Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

India-US Trade : टेक्नोलॉजी सेक्टर में साथ बढ़ेंगे भारत-अमेरिका, अमेरिकी राजदूत बोले- यही भविष्य की ताकत

भारत-अमेरिका साझेदारी में असीमित संभावनाएं : अमेरिकी राजदूत गोर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

India-US Trade : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि उभरते अवसरों, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी क्षेत्र का लाभ उठाने के लिए भारत और अमेरिका के बीच की साझेदारी से बेहतर स्थिति में कोई अन्य साझेदारी नहीं है। अमेरिका निर्यात नियंत्रण से जुड़ी अपनी नीति में बदलाव कर रहा है और इससे उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत की क्षमता को पहचानता है और दोनों देशों के बीच का संबंध 21वीं सदी की ''निर्णायक साझेदारी'' है। भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता अंतिम रूप दिए जाने की प्रक्रिया में है तथा अगले कुछ हफ्तों और महीनों में इस पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को एक अधिक सहज आर्थिक साझेदारी में बदलने का अवसर मौजूद है। भारत-अमेरिका संबंधों को आगे ले जाने की असीमित संभावनाएं मौजूद हैं। राजदूत ने यह भी कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की हालिया भारत यात्रा सार्थक रही।

Advertisement

Advertisement
×