Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India-US Trade Dispute : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, कहा- OBC के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा

भाजपा ओबीसी की मदद का दावा करती है, असलियत में उन्हें कुछ नहीं दिया : राहुल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राहुल गांधी। वीडियोग्रैब
Advertisement

India-US Trade Dispute : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) की मददगार होने का दावा करती है, लेकिन असलियत में उसकी सरकार ने इस वर्ग को कुछ नहीं दिया।

राहुल ने पार्टी के ओबीसी विभाग महिला सदस्यों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारत अमेरिका व्यापार समझौते का उल्लेख करते हुए यह आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरी तरह समझौता कर चुके हैं। भाजपा कहती है कि वो ओबीसी की मदद करती है, लेकिन असलियत में उनकी सरकार ने पिछड़े वर्ग को कुछ नहीं दिया इसलिए आपको (ओबीसी) मिलकर काम करना है और संगठित होकर अपनी आवाज उठानी है।

Advertisement

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, "नरेन्द्र मोदी ब्लैकमेल हो रहे हैं, इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगे सरेंडर कर चुके हैं।" राहुल गांधी ने दावा किया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को संसद में पश्चिम एशिया की स्थिति पर दिए वक्तव्य में ईरान शब्द का जिक्र तक नहीं किया।

Advertisement

जयशंकर ने सोमवार को संसद में कहा कि भारत पश्चिम एशिया संकट के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का पक्षधर है तथा भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि ईरान आग्रह पर ईरानी पोत को कोच्चि में खड़ा करने की अनुमति दी गई।

Advertisement
×