Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India-US Trade deal : निर्मला सीतारमण बोलीं- अमेरिकी शुल्क कटौती भारत के लिए शुभ संकेत

ट्रंप ने मोदी से टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद इस समझौते की घोषणा की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

India-US Trade deal : भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए उच्च अमेरिकी शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि इससे अमेरिका को होने वाले भारतीय निर्यात को और प्रोत्साहन मिलेगा। सीतारमण ने कहा कि अमेरिकी बाजार में भारतीय निर्यात पर 18 प्रतिशत का घटा हुआ शुल्क लागू होना भारत के लिए एक 'शुभ संकेत' है।

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बनी सहमति के तहत अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 25 प्रतिशत जवाबी शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद इस समझौते की घोषणा की थी।

Advertisement

हालांकि, समझौते के विस्तृत विवरण का अभी इंतजार है। वित्त मंत्री ने कहा कि नए बाजारों तक पहुंच और इस शुल्क कटौती को मिलाकर देखा जाए तो आने वाले समय में भारत का निर्यात बढ़ेगा। इन दोनों को एक साथ रखकर देखें तो अब निर्यात में तेजी आएगी।

Advertisement

अमेरिका ने अगस्त में भारतीय उत्पादों के आयात पर शुल्क को बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने के अलावा रूस से तेल खरीद जारी रखने पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क भी लगा दिया था। इस तरह भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में कुल 50 प्रतिशत शुल्क लग रहा था।

Advertisement
×