Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India-US trade : कांग्रेस बोलीं- भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एकतरफा, इस पर रोक लगनी चाहिए

भारतीय सौर उत्पादों के आयात पर 125.87 प्रतिशत शुल्क लगाया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता स्पष्ट रूप से एकतरफा है और आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता यह है कि केंद्र सरकार इसे स्थगित करने का साहस दिखाए क्योंकि यह देश भर के लाखों किसानों के लिए विनाशकारी होगा।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह काफी असाधारण है कि अमेरिका ने भारत से कुछ भारतीय सौर उत्पादों के आयात पर 125.87 प्रतिशत शुल्क लगाया है। उन्होंने सवाल किया कि यह भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के प्रति राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिबद्धता के बारे में क्या कहता है, जिसकी नई दिल्ली में उनके अच्छे दोस्त ने इतनी प्रशंसा की और सराहना की कि यह अमेरिका में भारत के निर्यात के लिए दरवाजे खोल रहा है?

Advertisement

रमेश ने दावा किया कि दरअसल, यह सौदा स्पष्ट रूप से एकतरफा है। अमेरिका से भारत के आयात को मुक्त कर दिया जाएगा, लेकिन अमेरिका को निर्यात अमेरिकी राष्ट्रपति की सनक और इच्छा के अधीन होगा। रमेश ने अपने पोस्ट में कहा कि आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। भारत को साहसी होना चाहिए और समझौते को रोक देना चाहिए।

Advertisement

यह समझौता देश भर के लाखों किसानों के लिए पूरी तरह से विनाशकारी होगा। इससे एक दिन पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को ''दबाव में'' किया गया था। उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस समझौते को रद्द करने की चुनौती दी थी।

Advertisement
×