Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India-US Relations : जहाज पर हमला, 3 भारतीय लापता; वैश्विक तनाव के बीच समुद्र में बढ़ा संकट, अमेरिकी कार्रवाई पर भारत नाराज

भारत ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी को तलब किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

India-US Relations : भारत ने बुधवार को अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी जेसन मीक्स को तलब किया और ओमान के तट के पास भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले एक वाणिज्यिक पोत पर अमेरिकी हमले को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। हमले के बाद जहाज पर मौजूद भारतीय चालक दल के 24 सदस्यों में से तीन लापता हो गए।

अपनी प्रतिक्रिया में नयी दिल्ली ने कहा कि पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक नौवहन और असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए, और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर बिना किसी रुकावट के आवाजाही जल्द से जल्द बहाल की जानी चाहिए। वाणिज्यिक पोत 'सेटेबेलो' पर यह हमला तब हुआ, जब इसके दो दिन पहले ही पलाओ के झंडे वाले एक जहाज पर, जिसमें 24 भारतीय सवार थे, अमेरिकी नौसेना ने हमला किया था। यह जहाज ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकेबंदी से बचने की कोशिश कर रहा था।

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने कहा, ''हम आज ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत 'सेटेबेलो' पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर मौजूद चालक दल के 24 भारतीय सदस्यों में से अब तक 21 भारतीयों को बचा लिया गया है और तीन भारतीयों के लापता होने की खबर है।" मंत्रालय ने कहा कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीबी नज़र रख रहा है और जारी खोज एवं बचाव अभियान में स्थानीय अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है।

Advertisement

Advertisement
×