Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India US Gifts List: क्या-क्या उपहार दिए गए... अमेरिका ने भारतीय नेताओं के कूटनीतिक गिफ्ट्स की लिस्ट जारी की

India US Gifts List: सूची में भौतिक उपहारों के साथ-साथ यात्रा उपहार या न्यूनतम मूल्य से अधिक मूल्य के यात्रा व्यय की रिपोर्ट भी शामिल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बाइडेन को उपहार में दिया गया चांदी का हस्तनिर्मित ट्रेन मॉडल। फाइल फोटो
Advertisement

India US Gifts List: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत विभिन्न अमेरिकी नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अन्य भारतीय सरकारी अधिकारियों द्वारा भेंट किए गए उपहारों की एक सूची जारी की है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी के कार्यालय (ऑफिस ऑफ द चीफ ऑफ प्रोटोकॉल) ने ''विदेशी सरकारी स्रोतों से प्राप्त उपहारों'' की एक विस्तृत सूची पेश की है।

Advertisement

मंत्रालय ने बताया कि इस सूची में भौतिक उपहारों के साथ-साथ यात्रा उपहार या न्यूनतम मूल्य से अधिक मूल्य के यात्रा व्यय की रिपोर्ट भी शामिल है...कैलेंडर वर्ष 2024 (1 जनवरी, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक) के लिए न्यूनतम मूल्य 480 अमेरिकी डॉलर है।

Advertisement

सूची में 10 सितंबर, 2023 को मोदी द्वारा बाइडेन को भेंट किया गया ''लकड़ी का संदूक, स्कार्फ, जार के साथ केसर, चायपत्ती के लिए लकड़ी का डिब्बा'' शामिल हैं जिनकी अनुमानित कीमत 562 अमेरिकी डॉलर है। इसमें बताया गया कि संदूक, स्कार्फ, जार और डिब्बे को अमेरिकी राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआरए) को हस्तांतरित कर दिया गया जबकि नष्ट होने वाली वस्तुओं -केसर और चाय-को अमेरिका गुप्तचर सेवा की नीतियों के ''अनुसार निस्तारित'' कर दिया गया।

बाइडेन ने भारत द्वारा आयोजित जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सितंबर 2023 में नयी दिल्ली की यात्रा की थी। मोदी ने 16 जुलाई, 2024 को बाइडेन को ''स्टर्लिंग सिल्वर धातु का ट्रेन सेट'' दिया जिसका अनुमानित मूल्य 7,750 अमेरिकी डॉलर है। इसे एनएआरए को हस्तांतरित कर दिया गया है।

रिपोर्ट में उल्लेख है कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला जिल बाइडेन को 21 अक्टूबर, 2024 को मोदी ने ''पश्मीना शॉल'' भेंट की थी जिसका अनुमानित मूल्य 2,969 अमेरिकी डॉलर है। यह शॉल भी एनएआरए को हस्तांतरित कर दी गई।

इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की ओर से उस समय राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक रहे जेकब सुलिवन को दिए गए उपहार का भी उल्लेख है। रिकॉर्ड में बताया गया है कि 28 अगस्त 2024 को डिब्बे के साथ भेंट किए गए कश्मीरी पश्मीना स्कार्फ का अनुमानित मूल्य 599 अमेरिकी डॉलर है और इसे सामान्य सेवा प्रशासन (जीएसए) को हस्तांतरित किया गया है।

अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को 18 अक्टूबर, 2024 को मोदी ने ''भगवान कृष्ण रासलीला चांदी का डिब्बा'' भेंट किया। इस उपहार का अनुमानित मूल्य 1,330 अमेरिकी डॉलर है और इसे एनएआरए को हस्तांतरित कर दिया गया है। हैरिस के पति डगलस एमहॉफ को 18 अक्टूबर, 2024 को मोदी ने 'कफ-लिंक' भेंट किए जिनका अनुमानित मूल्य 585.65 अमेरिकी डॉलर है। इन्हें भी एनएआरए को हस्तांतरित कर दिया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 24 नवंबर 2022 को उस समय के अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को ''शिव नटराज कांस्य प्रतिमा'' भेंट की थी जिसकी अनुमानित कीमत 3,700 अमेरिकी डॉलर है और इसका सामान्य सेवा प्रशासन (जीएसए) को हस्तांतरण लंबित है।

Advertisement
×