Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India-US Agreement : भारत-अमेरिका डील पर खड़गे का वार, पूछा- क्या अमेरिका के दबाव में झुकी सरकार?

क्या अमेरिका के दबाव में हुआ व्यापार समझौता: खड़गे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मल्लिकार्जुन खड़गे
Advertisement

India-US Agreement : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या अमेरिका के दबाव में भारत ने किसी तरह का समझौता किया है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या भारत ने अमेरिकी आयात पर शुल्क को शून्य करने पर सहमति जताई है, जैसा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है।

खड़गे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि क्या देश के किसान सुरक्षित हैं और क्या भारत ने अमेरिकी कृषि बाज़ार के लिए अपना कृषि क्षेत्र खोल दिया है। भारत और अमेरिका कई वर्षों से साझा मूल्यों के आधार पर एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे थे लेकिन अब स्थिति यह है कि यह पता नहीं चल पा रहा है कि व्यापार समझौता किस तरह का है।

Advertisement

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने दावा किया कि यह समझौता गोपनीयता के आवरण में लिपटा हुआ है और इसने व्यापार से परे ऐसे बुनियादी सवाल खड़े कर दिए हैं जो राष्ट्रीय संप्रभुता, बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था के प्रति भारत की वैश्विक प्रतिबद्धताओं और 'ग्लोबल साउथ' में भारत के नेतृत्व से जुड़े हुए हैं।

Advertisement

शर्मा ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से कई सवाल करते हुए कहा कि क्या भारत ने, जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं, अपने कृषि और डेयरी क्षेत्र को खोलने की प्रतिबद्धता जताई है और क्या अमेरिका को लगभग सभी उत्पादों पर शून्य शुल्क (जीरो ड्यूटी) पहुंच देने के लिए भारत तैयार है।

Advertisement
×