Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India-US Agreement : अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस का वार, बोले- सरकार सिर्फ नैरेटिव बना रही है

व्यापार समझौते की घोषणा को 36 घंटे बीत गए फिर भी ठोस विवरण उपलब्ध नहीं: कांग्रेस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

India-US Agreement : कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर सरकार से जुड़े लोग चीजों को अपने हिसाब से पेश करने के लिए सक्रिय हो गए हैं लेकिन अब तक इस समझौते का कोई ठोस विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि यह स्पष्ट है कि कृषि वस्तुओं के आयात को उदार बनाने को लेकर रियायतें दी गई हैं। रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के 36 घंटे बीत चुके हैं कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध पर की गई और यह तुरंत प्रभावी हो रहा है।''

Advertisement

उन्होंने कहा कि 'स्पिन डॉक्टर' अपने काम में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक हमारे पास इस समझौते के कोई ठोस विवरण नहीं हैं, हालांकि यह स्पष्ट है कि भारत ने कृषि वस्तुओं के आयात को उदार बनाने को लेकर रियायतें दी हैं। यहां तक कि कोई संयुक्त बयान भी जारी नहीं हुआ है। यह पूरी तरह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस घोषणा को आगे बढ़ाया। क्यों? इसके कम से कम तीन कारण हैं…।

Advertisement

उन्होंने इन "कारणों" का उल्लेख नहीं किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि उन्हें खुशी है कि 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर अब 18 प्रतिशत का कम शुल्क लगेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा था कि दोनों देशों द्वारा 'शीघ्र' एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा, जिसमें समझौते का विवरण होगा।

Advertisement
×