Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भारत ने ईरान में अपने नागरिकों से कहा- बिना दूतावास से समन्वय के सीमा पार न करें

जमीनी सीमाओं की ओर असंगठित आवागमन को सख्ती से किया जाता हतोत्साहित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

भारत ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों से सोमवार को कहा कि वे तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के साथ पूर्व और स्पष्ट समन्वय के बिना आगे की यात्रा के लिए किसी भी सीमा को पार करने का प्रयास न करें।

एक परामर्श में, दूतावास ने कहा कि वैसे भारतीय नागरिक जो उसकी जानकारी और मार्गदर्शन के बिना सीमा पार करके ईरान छोड़ने का प्रयास करते हैं, उन्हें आवागमन व आव्रजन संबंधी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परामर्श में कहा गया कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे भारतीय दूतावास के साथ पूर्व और स्पष्ट समन्वय के बिना आगे की यात्रा के लिए ईरान की किसी भी सीमा को पार करने का प्रयास न करें।

Advertisement

पूर्व समन्वय के बिना लोगों के ईरानी क्षेत्र से बाहर जाने पर दूतावास सहायता प्रदान करने की स्थिति में नहीं होगा। दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ नियमित संपर्क में है और जहां भी आवश्यक हो, समन्वित व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Advertisement

जमीनी सीमाओं की ओर असंगठित आवागमन को सख्ती से हतोत्साहित किया जाता है। दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों से आग्रह किया कि वे उसकी सलाहों का सख्ती से पालन करें और किसी भी यात्रा से पहले आधिकारिक चैनल के संपर्क में रहें। दूतावास ने हेल्पलाइन भी जारी की है, जिसपर भारतीय नागरिक संपर्क कर सकते हैं।

यह परामर्श अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हाल में किए गए हमलों के मद्देनजर जारी किया गया है। अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर एक बड़ा संयुक्त हमला किया और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के साथ, संघर्ष पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया है।

Advertisement
×