Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

India Technology Power: सी-डॉट की तकनीकी ताकत से दुनिया भारत पर निर्भर होगी: ज्योतिरादित्य सिंधिया

India Technology Power: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को भरोसा जताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) की तकनीकी क्षमताएं भारत को आत्मनिर्भर बनने से आगे बढ़कर ऐसा देश बनाने में योगदान देंगी, जिस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

India Technology Power: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को भरोसा जताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) की तकनीकी क्षमताएं भारत को आत्मनिर्भर बनने से आगे बढ़कर ऐसा देश बनाने में योगदान देंगी, जिस पर दुनिया निर्भर हो।

सिंधिया ने सी-डॉट के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया के उन चार देशों में शामिल हो गया है जो वैश्विक स्तर पर 4जी और 5जी के लिए अत्याधुनिक दूरसंचार उपकरणों की आपूर्ति कर रहे हैं। भारत अपने स्वदेशी 4जी नेटवर्क की मुकम्मल प्रणाली विकसित करने वाला दुनिया का पांचवां देश भी बन गया है।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित भारत के लिए सात सूत्री दृष्टिकोण 'सप्तधारा' को भारत की प्रगति और सी-डॉट के भविष्य का मार्गदर्शन करना चाहिए। इसमें विनिर्माण, कृषि, प्रौद्योगिकी, गतिशक्ति, रक्षा, हरित एवं नीली अर्थव्यवस्था और 'सॉफ्ट पावर' पर जोर दिया गया है।

Advertisement

सिंधिया ने कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि यहां मौजूद मेरा परिवार भारत को ऐसे देश से आगे ले जाएगा जो कभी दुनिया पर निर्भर था, फिर आत्मनिर्भर बना और अब सी-डॉट के योगदान से ऐसा भारत बनेगा जिस पर कल दुनिया निर्भर होगी।'' उन्होंने कहा कि 4जी के मामले में भारत दुनिया से पीछे था, जबकि 5जी में वह दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चला। लेकिन सी-डॉट जैसे संगठनों के कारण अब सरकार और हर भारतीय गर्व से कह सकता है कि भारत 6जी में दुनिया का नेतृत्व करेगा।

सिंधिया ने कहा, ''दूरसंचार का अगला दौर केवल लोगों को जोड़ने तक सीमित नहीं होगा। यह भरोसेमंद, मजबूत, बुद्धिमान और सबसे महत्वपूर्ण रूप से सुरक्षित संपर्क तथा नेटवर्क सुनिश्चित करने पर केंद्रित होगा।'' उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 की यात्रा में सी-डॉट को प्रयोगशाला से बाजार तक और अनुसंधान से विकास तक आगे बढ़ना होगा तथा अपने विकसित उत्पादों का वैश्विक स्तर पर विपणन करना होगा।

कार्यक्रम में सी-डॉट ने करीब 14 क्वांटम उत्पाद पेश किए, जिनमें से कुछ पहले ही वास्तविक नेटवर्क में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। संचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि सी-डॉट द्वारा विकसित संचार साथी ऐप ने करीब 36 लाख चोरी हुए उपकरणों का पता लगाने में मदद की है और लगभग 57 लाख खोए या चोरी हुए फोन को बंद किया है।

उन्होंने कहा कि कई लोगों को यह काम सामान्य लग सकता है, लेकिन कई परिवारों के लिए मोबाइल फोन केवल एक उपकरण नहीं है, बल्कि उनकी सबसे महंगी वस्तुओं में से एक है, जिसमें उनके जीवन से जुड़ी तमाम जानकारी होती है।

सिंधिया ने कहा कि संचार साथी ऐप को करीब 2.5 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है और अनुमान है कि इसने अबतक करीब 4,000 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी रोकने में मदद की है। उन्होंने कहा, ''किसी व्यक्ति की जीवनभर की जमा पूंजी को बचाना शायद दुनिया में किए जा सकने वाले सबसे अच्छे कार्यों में से एक है। सिंधिया ने कहा, ''भारत के पास 6जी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने का अवसर है...।''

Advertisement
×