Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

India Tariff Row: अमेरिकी शुल्क विधेयक पारित होने पर केजरीवाल का हमला, मोदी सरकार से पूछा सवाल

India Tariff Row: आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि सरकार द्वारा किए जाने वाले हर फैसले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हस्तक्षेप...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

India Tariff Row: आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि सरकार द्वारा किए जाने वाले हर फैसले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हस्तक्षेप देखा जा सकता है।

केजरीवाल का यह बयान अमेरिकी सीनेट द्वारा उस विधेयक के पारित किए जाने के बाद आया है जो रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत सहित पांच देशों पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने की अनुमति देता है। विधेयक में दावा किया गया है कि रूस के साथ इस प्रकार का व्यापार यूक्रेन युद्ध को जारी रखने में मदद कर रहा है।

Advertisement

केजरीवाल ने अमेरिकी विधेयक से जुड़ी एक खबर को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा करते हुए कहा, ''देश को अमेरिका के हाथों गिरवी रखने के बाद, ट्रंप की गुलामी करने के बाद और भारत का अपमान करवाने के बाद मोदी देश के लिए ये लाए हैं। आज देश के हर छोटे बड़े निर्णय में ट्रंप का हस्तक्षेप है।'' उन्होंने कहा, ''मोदी ट्रंप की हर बात मानते हैं- चाहे सही हो या गलत। और ट्रंप हर क्षेत्र में भारत के खिलाफ निर्णय लेते हैं।''

Advertisement

Advertisement
×