Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ट्रेड डील पर अमेरिकी मंत्री की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज

कहा पीएम मोदी और ट्रंप में आठ बार हुई फोन पर बात

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पीटीआई फाइल फोटो।
Advertisement

भारत ने शुक्रवार को अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक की इस टिप्पणी को गलत बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता इसलिए सफल नहीं हो सका, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात नहीं की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने 2025 के दौरान आठ बार फोन पर बातचीत की, जिसमें हमारी व्यापक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

जायसवाल ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और अमेरिका ने समझौते पर कई दौर की बातचीत की तथा नयी दिल्ली इसे अंतिम रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘हमने टिप्पणियों को देखा है। भारत और अमेरिका पिछले साल 13 फरवरी को भी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध थे।’ जायसवाल ने कहा कि कई मौकों पर हम समझौते के बेहद करीब पहुंच गए थे। संबंधित टिप्पणियों में इन चर्चाओं का जो वर्णन किया गया है, वह सटीक नहीं है।’

Advertisement

रूस से कच्चे तेल की खरीद पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने संबंधी प्रस्तावित अमेरिकी विधेयक पर जायसवाल ने कहा कि हमें इसकी जानकारी है। हम घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं। ऊर्जा स्रोतों के व्यापक प्रश्न पर हमारा रुख सर्वविदित है। इधर, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लुटनिक की टिप्पणियों का वीडियो पोस्ट करते हुए कटाक्ष किया, ‘हग-हग ना रहा, पोस्ट पोस्ट ना रहा। क्या से क्या हो गया, बेवफा तेरी दोस्ती में।’

Advertisement

बांग्लादेश में पिछले कुछ हफ्तों में पांच हिंदुओं की हत्या पर जायसवाल ने कहा, ‘हम अल्पसंख्यकों के साथ-साथ उनके घरों और व्यवसायों पर चरमपंथियों द्वारा बार-बार किए जा रहे हमलों का चिंताजनक सिलसिला देख रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि इस तरह की सांप्रदायिक घटनाओं से तुरंत और सख्ती से निपटना जरूरी है।

Advertisement
×