Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India-PAK Tension : पाकिस्तान ने नहीं दी राहत, भारतीय उड़ानों की एंट्री पर रोक कायम

पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानन कंपनियों पर प्रतिबंध को बढ़ाया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

India-PAK Tension : पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों पर लगाए गए प्रतिबंध को मंगलवार को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया। पाकिस्तान ने 24 अप्रैल, 2025 से भारतीय उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद रखा है, जिससे भारतीय विमानन कंपनियों को अरबों रुपये का नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण ने 'नोटिस टू एयरमेन' (नोटम) में कहा है कि ''सभी भारतीय-पंजीकृत, पट्टे पर लिए गए, वाणिज्यिक और सैन्य विमानों को 24 मई, 2026 को सुबह पांच बजे तक पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।'' यह नोटिस पिछले नोटिस की समय सीमा 24 अप्रैल समाप्त होने से कुछ दिन पहले जारी किया गया।

Advertisement

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्पन्न तनाव के चलते पाकिस्तान ने भारतीय विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। भारत ने आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया था। हालांकि, पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और पारदर्शी जांच की मांग की। इसके जवाब में भारत ने भी पाकिस्तानी विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया।

Advertisement

पाकिस्तान ने भारत पर पहली बार इस तरह के प्रतिबंध लगाए। इस प्रतिबंध से भारतीय वाणिज्यिक विमानन कंपनियों को भारी नुकसान हुआ क्योंकि वे विशेष रूप से खाड़ी देशों के लिए विभिन्न भारतीय शहरों से आने-जाने वाली अपनी अधिकांश उड़ानों के संचालन के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करती थीं। हवाई क्षेत्र को पूर्व में 1999 के करगिल संघर्ष और 2019 के पुलवामा संकट के दौरान भी बंद किया गया था।

Advertisement
×