Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India Pakistan Match : भारत-पाक मैच तय होते ही कोलंबो उड़ानों में उछाल, किराया 60,000 रुपये के पार

India Pakistan Match : भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में तय होते ही क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह हवाई अड्डों पर साफ नजर आने लगा है। मैच की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

India Pakistan Match : भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में तय होते ही क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह हवाई अड्डों पर साफ नजर आने लगा है। मैच की आधिकारिक पुष्टि के कुछ ही मिनटों के भीतर मुंबई से कोलंबो आने जाने वाली उड़ानों के किरायों में तेज उछाल दर्ज किया गया। राउंड ट्रिप किराया करीब 10,000 रुपये बढ़कर लगभग 60,000 रुपये तक पहुंच गया है।

हवाई किरायों में यह अचानक बढ़ोतरी पाकिस्तान के उस फैसले के बाद सामने आई, जिसमें उसने पहले प्रस्तावित बहिष्कार से पीछे हटते हुए भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने की सहमति दी। हफ्तों से बनी अनिश्चितता खत्म होते ही हजारों प्रशंसकों ने फ्लाइट और मैच टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, भारत-पाक मुकाबले को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शकों के श्रीलंका पहुंचने की उम्मीद है, जिससे आगे भी किरायों में बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है।

Advertisement

मैच को लेकर बना गतिरोध आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच हुई औपचारिक बातचीत के बाद सुलझा। इन बैठकों में श्रीलंका क्रिकेट के प्रतिनिधियों की भूमिका भी अहम रही।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने पाकिस्तान दौरे के दौरान पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से क्रिकेट के व्यापक हित में टीम को मैदान में उतारने का आग्रह किया। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक बयान जारी कर टीम को 15 फरवरी को मैच खेलने का निर्देश दिया।

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका के राष्ट्रपति  अनुरा कुमारा दिसानायके का भी फोन आया था, जिसमें उन्होंने भारत-पाक मुकाबला खेलने की अपील की। पाकिस्तान सरकार ने अपने बयान में कहा कि यह निर्णय क्रिकेट की भावना को बनाए रखने और वैश्विक खेल व्यवस्था की निरंतरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Advertisement
×