Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India LPG Crisis : वाणिज्यिक LPG महंगा, कांग्रेस का BJP पर हमला- चुनाव बाद जनता भूल जाती है सरकार

केवल चुनाव के दौरान आम लोगों की परेशानियों की परवाह का दिखावा करती है भाजपा: कांग्रेस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
घरेलू गैस सिलेंडर का प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

India LPG Crisis : कांग्रेस ने शुक्रवार को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी केवल चुनाव के दौरान आम लोगों की परेशानियों की परवाह करने का दिखावा करती है, जिसके बाद उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि ईरान युद्ध शुरू होने के बाद तीन महीनों के दौरान सरकार को आम लोगों को कीमतों में वृद्धि के झटके से बचाने के लिए ठोस योजना बनानी चाहिए थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "जैसे ही चुनावी चक्र समाप्त हुआ, नरेन्द्र मोदी सरकार ने बिना समय गंवाए एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें बढ़ा दीं। वाणिज्यिक सिलेंडरों पर लगभग 1000 रुपये की भारी बढ़ोतरी से करोड़ों भारतीय प्रभावित होंगे, जो छोटे ढाबों और होटलों से मिलने वाले खाने पर निर्भर हैं। इसी तरह, लाखों छोटे खाद्य व्यवसायों को भी इस बढ़ोतरी का बोझ उठाना पड़ेगा।" वेणुगोपाल ने कहा कि आम लोगों की पीड़ा के प्रति भाजपा का ध्यान सिर्फ चुनावी हथकंडों तक सीमित है, जिसके बाद उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "ईरान युद्ध शुरू होने के बाद तीन महीनों के दौरान सरकार को आम लोगों पर वित्तीय बोझ डालने के बजाय उन्हें कीमतों में वृद्धि के झटके से बचाने के लिए ठोस योजना बनानी चाहिए थी।" शुक्रवार को 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में रिकॉर्ड 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई। लगातार तीसरे महीने यह वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया के संघर्ष के बाद वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल के कारण हुई है।

Advertisement

अब दिल्ली में 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 3,071.5 रुपये का हो गया है, जो पहले 2,078.50 रुपये था। इससे पहले एक अप्रैल को कीमत में 195.50 रुपये और एक मार्च को 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। तीनों मिलाकर 1,303 रुपये की वृद्धि हुई है। हालांकि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर की कीमत 7 मार्च को आखिरी बार 60 रुपये बढ़ाई गई थी और वर्तमान में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है।

Advertisement
×