Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India LPG Crisis : अखिलेश का भाजपा सरकार पर का हमला, कहा- महंगे कमर्शियल गैस सिलेंडर से बढ़ेगी खाने की कीमत

सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

India LPG Crisis : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इससे आम लोगों के लिए भोजन और भी महंगा हो जाएगा। शुक्रवार को वाणिज्यिक एलपीजी के दाम में 993 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई, जो अब तक की सबसे तेज वृद्धि मानी जा रही है।

बता दें कि यह लगातार तीसरा महीना है जब कीमतों में इजाफा हुआ है। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में आई तेजी से जुड़ी है। नई दरों के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक सिलेंडर अब 3,071.5 रुपये में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 2,078.50 रुपये थी। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Advertisement

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। यह बात वही समझता है जो खुद खरीदकर खाता है, वह नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है।" उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार को कीमत बढ़ानी ही थी तो सीधे 1000 रुपये बढ़ा देती। उन्होंने सवाल किया "1000 में मात्र 7 रुपये कम करके भाजपा किस पर एहसान कर रही है?" सपा प्रमुख ने यह भी पूछा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी और मंदी पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी।

Advertisement

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों ने बृहस्पतिवार को एक दिवसीय विशेष सत्र में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में कथित रूप से पारित न होने देने के लिए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और 'इंडिया' गठबंधन के अन्य दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया था।

Advertisement
×