Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

India Issues Ebola Alert: भारत ने उच्च जोखिम वाले अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों के लिए इबोला अलर्ट जारी किया

India Issues Ebola Alert: भारत ने इबोला प्रभावित देशों से आने वाले या वहां से होकर गुजरने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सलाह जारी की है। इसमें ऐसे यात्रियों से कहा गया है कि वे आव्रजन जांच से पहले हवाई...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो, रॉयटर्स
Advertisement

India Issues Ebola Alert: भारत ने इबोला प्रभावित देशों से आने वाले या वहां से होकर गुजरने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सलाह जारी की है। इसमें ऐसे यात्रियों से कहा गया है कि वे आव्रजन जांच से पहले हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल इसकी सूचना दें, जिनमें संक्रमण के लक्षण हों।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा जारी परामर्श में विशेष रूप से कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा और दक्षिण सूडान से आने वाले यात्रियों का उल्लेख किया गया है। इन देशों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ''उच्च जोखिम वाले देशों'' की श्रेणी में रखा है।

Advertisement

एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (एपीएचओ) ने दिल्ली हवाई अड्डे पर यह परामर्श प्रदर्शित किया है। इसमें यात्रियों को बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, दस्त, गले में खराश और बिना किसी स्पष्ट कारण के रक्तस्राव जैसे लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement

इसमें यह भी कहा गया है कि जिन यात्रियों का संक्रमण के संदिग्ध या इबोला रोगी से सीधा संपर्क रहा हो वे तुरंत हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारी या स्वास्थ्य डेस्क को इसकी सूचना दें।

एपीएचओ के अनुसार, आगमन के 21 दिनों के भीतर लक्षण विकसित होने पर किसी भी यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए और अधिकारियों को अपनी पिछली यात्राओं के बारे में सूचित करना चाहिए।

बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ इबोला के लिए तैयारियों और उपायों का आकलन करने के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भारत में अभी तक इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इबोला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) घोषित किए जाने के बाद, भारत सरकार ने एहतियात के तौर पर पूरे देश में निगरानी और तैयारियों के उपायों को मजबूत किया है।

Advertisement
×