Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Modi Israel visit : भारत-इजराइल रिश्तों को नई ऊंचाई, संसद ने PM मोदी को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट पदक' से नवाजा  

मोदी को 2018 में ''ग्रैंड कॉलर आफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन' से सम्मानित किया गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
Modi Israel visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुधवार को भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके असाधारण योगदान के लिए 'स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री यह पदक पाने वाले पहले नेता हैं, जो इजराइली संसद 'नेसेट' का सर्वोच्च सम्मान है।
नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने इजराइली संसद में अपने संबोधन के बाद प्रधानमंत्री को यह पदक प्रदान किया। यह पदक भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के असाधारण योगदान के वास्ते प्रदान किया गया है। मोदी ऐसे वैश्विक नेता हैं, जिन्हें इजराइल और फलस्तीन दोनों से शीर्ष पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में ''ग्रैंड कॉलर आफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन' से सम्मानित किया गया, जो विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च फलस्तीनी सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी की पिछले नौ साल में यह दूसरी इजराइल यात्रा है।
Advertisement
×