Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India-France Ties : पीएम मोदी का संदेश लेकर पहुंचे जयशंकर, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से हुई अहम बातचीत

जयशंकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से मिले, रणनीतिक साझेदारी के लिए ‘सकारात्मक भावनाओं' को सराहा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Jaishankar Meet Macron : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और समकालीन वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को लेकर मैक्रों की सकारात्मक भावनाओं की सराहना की। छह दिन की फ्रांस और लक्जमबर्ग यात्रा पर आए जयशंकर ने बृहस्पतिवार को फ्रांस के राजदूत सम्मेलन को भी संबोधित किया। जयशंकर ने एक पोस्ट में कहा कि आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात कर प्रसन्नता हुई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि समकालीन वैश्विक विकास पर उनके विचारों और हमारी रणनीतिक साझेदारी के प्रति उनकी सकारात्मक भावना की गहराई से सराहना करता हूं। फ्रांस के राजदूत सम्मेलन को संबोधित करना उनके लिए सम्मान की बात थी। व्यापार, वित्त, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, संसाधन और संपर्क से प्रेरित समकालीन वैश्विक परिवर्तनों को रेखांकित किया। सोच में बदलाव एक अहम कारक रहा है।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि बहुध्रुवीयता और रणनीतिक स्वायत्तता को बढ़ावा देने में भारत-फ्रांस साझेदारी का विशेष महत्व है। बुधवार को जयशंकर ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष ज्यां-नोएल बैरोट से वार्ता के बाद कहा था कि भारत, यूरोप के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है और दोनों पक्ष अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था व वैश्विक राजनीति में अधिक स्थिरता ला सकते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वैश्विक राजनीति में यूरोप एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और भारत के लिए उसके साथ संबंध मजबूत करना आवश्यक है। दोनों मंत्रियों ने मुख्य रूप से अगले महीने कृत्रिम मेधा (एआई) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की।

सोमवार को जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के कार्यकारी निदेशक फातिह बिरोल से मुलाकात कर तेल बाजारों और परमाणु ऊर्जा सहित वैश्विक ऊर्जा मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने पेरिस में ‘फ्रेंच-इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' द्वारा आयोजित ‘फ्रेंच-इंडियन यंग टैलेंट्स प्रोग्राम' के प्रतिभागियों से भी संवाद किया। इस यात्रा के दौरान जयशंकर ने लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री लुक फ्रीडेन तथा वहां के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री जेवियर बेटल के साथ भी बातचीत की।

Advertisement
×