Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

India-France relations : मैक्रों संग साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले PM मोदी- भारत और फ्रांस के रिश्ते बहुत खास 

भारत-फ्रांस ने संबंधों को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का लिया निर्णय 

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
India-France relations : भारत और फ्रांस ने द्विपक्षीय संबंधों को मंगलवार को ''विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी'' के मुकाम तक पहुंचाया। दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व ने बढ़ते भू-राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कर्नाटक के वेमागल में एयरबस एच125 हेलीकॉप्टरों के उत्पादन के लिए कलपुर्जों को जोड़ने संबंधी इकाई का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया।
तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति के मुंबई पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद, मोदी ने वहां मैक्रों के साथ व्यापक वार्ता की। प्रधानमंत्री ने अपने मीडिया वक्तव्य में कहा कि भारत और फ्रांस के बीच एक विशेष संबंध है। फ्रांस, भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदारों में से एक है। राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस रणनीतिक साझेदारी को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा प्रदान की है। इसी विश्वास और साझा दृष्टिकोण के आधार पर, आज हम अपने (द्विपक्षीय) संबंधों को 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' के रूप में स्थापित कर रहे हैं। मोदी ने एच-125 हेलीकॉप्टर 'असेंबली लाइन' का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि दोनों देश मिलकर भारत में दुनिया का एकमात्र ऐसा हेलीकॉप्टर बनाएंगे, जो माउंट एवरेस्ट (विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी) की ऊंचाई तक उड़ान भर सकेगा और इसे पूरी दुनिया में निर्यात किया जाएगा।'' उन्होंने कहा, ''2026 भारत और यूरोप के बीच संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। कुछ ही दिन पहले, हमने यूरोपीय संघ के साथ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) किया है। मोदी ने भारत-फ्रांस संबंधों को वैश्विक स्थिरता का एक महत्वपूर्ण कारक बताया।

वर्तमान में, विश्व अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। ऐसे माहौल में भारत-फ्रांस साझेदारी वैश्विक स्थिरता का एक महत्वपूर्ण कारक है। वहीं, मैक्रों ने कहा कि भारत, फ्रांस के सबसे भरोसेमंद साझेदारों में से एक है। राफेल लड़ाकू विमानों से लेकर पनडुब्बियों तक, हम रक्षा सहयोग का विस्तार कर रहे हैं। दोनों देश कानून के शासन में दृढ़ विश्वास रखते हैं, और यह पिछले कुछ वर्षों में सिद्ध हो चुका है। मैक्रों ने कहा कि भारत और फ्रांस आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग जारी रखेंगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×