Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भारत ने मीडिया की स्वतंत्रता में गिरावट के आरोपों का किया खंडन

भारत ने मीडिया की स्वतंत्रता में गिरावट और धार्मिक एवं अल्पसंख्यक अधिकारों के हनन के आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। भारत ने कहा कि वह एक जीवंत लोकतंत्र है, जो अपने सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
भारत ने मीडिया की स्वतंत्रता में गिरावट और धार्मिक एवं अल्पसंख्यक अधिकारों के हनन के आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। भारत ने कहा कि वह एक जीवंत लोकतंत्र है, जो अपने सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रोब जेटेन की ओर से भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में कथित गिरावट को लेकर चिंता जताए जाने की खबरों के संबंध में पूछे सवाल के जवाब में ये टिप्पणियां कीं। जॉर्ज शनिवार शाम को एम्स्टर्डम में पीएम मोदी की नीदरलैंड की दो दिवसीय यात्रा के संबंध में मीडिया से बात कर रहे थे। जॉर्ज ने कहा, 'प्रश्न पूछने वाले की समझ की कमी के कारण हमें इस सवाल का सामना करना पड़ा। भारत 1.4 अरब लोगों का देश है- दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला राष्ट्र।'

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि भारत पांच हजार साल पुरानी सभ्यता का देश है। जॉर्ज ने आरोपों का खंडन करते हुए भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषाई विविधता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, 'भारत को देखिए, यह कितना खूबसूरत है। दुनिया में कोई दूसरा देश नहीं है, जहां इतने धर्मों का उदय हुआ हो- हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म। इन सभी का भारत में उदय हुआ और आज भी फल-फूल रहे हैं।' उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रमुख धर्मों को भारत में आश्रय मिला और यहां उनका प्रसार होता रहा।

Advertisement

Advertisement
×