Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भारत, कनाडा के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर समझौता

50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद सोमवार को नयी दिल्ली में समझौता दस्तावेजों का आदान-प्रदान करते हुए। -प्रेट्र
Advertisement

भारत और कनाडा ने सोमवार को यूरेनियम एवं महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति को लेकर अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया, जो अभी करीब 13 अरब डॉलर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को जल्द अंतिम रूप देने पर भी सहमति बनी। दोनों नेताओं के बीच यहां हुई बातचीत के दौरान रक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, छोटे एवं मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टर (एसएमआर), शिक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत एवं कनाडा के द्विपक्षीय संबंध अब ‘नयी ऊर्जा, आपसी विश्वास और सकारात्मकता’ से भरे हुए हैं। कनाडा 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम आपूर्ति समझौते के तहत भारत के असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र का समर्थन करेगा।

Advertisement

पश्चिम एशिया की स्थिति पर जताई चिंता

पीएम मोदी और कार्नी ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर भी चर्चा की। मोदी ने कहा, पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय है। भारत सभी विवादों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है और क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है

Advertisement

Advertisement
×