Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

India Canada Relations : भारत-कनाडा के बीच बड़ी डील की तैयारी, 2026 तक क्या बदल जाएगी व्यापार की तस्वीर?

भारत-कनाडा मुक्त व्यापार समझौते पर तीसरे दौर की वार्ता पूरी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

India Canada Relation : भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित वृहद आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर तीसरे दौर की वार्ता 10 जुलाई को ओटावा में पूरी हो गई है। दोनों देशों ने इस समझौते पर 2026 के भीतर बातचीत पूरी करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

माल एवं सेवाओं का व्यापार, बौद्धिक संपदा, मूल स्थान के नियम, स्वच्छता और पादप-स्वच्छता संबंधी उपाय तथा व्यापार में तकनीकी बाधाएं आदि मुद्दों पर पांच दिन तक बातचीत हुई। वाणिज्य विभाग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि भारत और कनाडा ने छह से 10 जुलाई, 2026 के बीच ओटावा में भारत-कनाडा सीईपीए के लिए बातचीत का तीसरा चरण पूरा कर लिया है।

Advertisement

वार्ता के कई स्तरों पर सकारात्मक प्रगति हुई है, जिससे दोनों देशों के नेताओं ने अपने साझा दृष्टिकोण के मुताबिक 2026 में बातचीत पूरी करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया। यह वार्ता इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि भारत और कनाडा ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Advertisement

वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 8.22 प्रतिशत घटकर 7.95 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 8.66 अरब अमेरिकी डॉलर था। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का कनाडा को निर्यात 4.67 अरब डॉलर जबकि आयात 3.28 अरब डॉलर रहा था।

भारत से कनाडा को होने वाले प्रमुख निर्यात में दवाइयां, लौह एवं इस्पात, समुद्री उत्पाद, सूती परिधान, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रसायन शामिल हैं। वहीं, कनाडा से भारत मुख्य रूप से दालें, मोती एवं अर्द्ध-कीमती पत्थर, कोयला, उर्वरक, कागज और कच्चे पेट्रोलियम का आयात करता है।

Advertisement
×