Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

INDIA Alliance Meeting: इंडिया गठबंधन की बैठक आज, BJP को चुनौती देने की रणनीति पर होगी विचार-विमर्श

INDIA Alliance Meeting: विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के घटक दल भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए आज बैठक करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी के 'कॉन्स्टीट्यूशन क्लब' में होने वाली इस बैठक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

INDIA Alliance Meeting: विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के घटक दल भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए आज बैठक करेंगे।

राष्ट्रीय राजधानी के 'कॉन्स्टीट्यूशन क्लब' में होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव और शिवसेना (उबाठा) के उद्धव ठाकरे समेत 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

Advertisement

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को बताया कि 23 राजनीतिक दलों ने 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) की बैठक में भागीदारी की पुष्टि की है। रमेश ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है।

Advertisement

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और आम आदमी पार्टी (आप) के बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है जबकि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के गठबंधन के एक नए घटक के रूप में भाग लेने की संभावना है।

'आप' पहले ही सार्वजनिक रूप से इस गठबंधन से दूरी बना चुकी है जबकि द्रमुक ने तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा उससे संबंध तोड़कर टीवीके नीत सरकार में शामिल होने के बाद बैठक का बहिष्कार करने का फैसला करने की घोषणा की है।

गठबंधन भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करेगा और राज्यों के आगामी चुनावों तथा 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय मुद्दों पर मोदी सरकार का मुकाबला करने के लिए एकजुट मोर्चा के रूप में पेश करने का प्रयास करेगा।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हालिया हार ने भी विपक्षी गठबंधन को देश में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने पर मजबूर किया है।

Advertisement
×