Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कड़ाके की ठंड में करुणा की मिसाल, बर्फ में फंसे बंदरों को NHAI कर्मचारियों ने बचाया; खिलाया खाना

इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप इलाके में भारी बर्फबारी के कारण फंसे कुछ बंदरों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के राजमार्ग रखरखाव कर्मचारियों ने सुरक्षित निकालकर उन्हें भोजन कराया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के नाशरी-पटनीटॉप-चेनानी खंड के नियमित निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों ने बंदरों को फंसा हुआ पाया था। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि 'एसआरएम कॉन्ट्रेक्टर' के कर्मचारियों ने बर्फ से ढकी सड़क के किनारे और आसपास के वन क्षेत्रों में कई बंदरों को फंसे हुए देखा।

Advertisement

ज्यादा बर्फ जमा होने के कारण बंदर न तो सुरक्षित स्थानों पर जा पा रहे थे और न ही उन्हें भोजन-पानी मिल पा रहा था। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, वन्यजीवों और सड़क सुरक्षा के लिए तत्काल खतरे को भांपते हुए कर्मचारियों ने तुरंत बचाव अभियान संचालित किया।

Advertisement

दल ने खाद्य सामग्री की व्यवस्था की और भोजन को निर्धारित स्थानों पर रखा, खाना देखते ही बंदर तत्काल वहां इकट्ठा हो गए और खाना खाने लगे। समय पर की गई कार्रवाई से बंदरों के भोजन की तलाश में राजमार्ग पर भटकने का खतरा भी कम हो गया, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती थीं। एक वीडियो में एक कर्मचारी को बंदरों को सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए देखा गया।

Advertisement
×