Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

IMD Mausam Update: उत्तर भारत में मानसून होगा और सक्रिय, 6 से 8 जुलाई तक पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD का पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश, गरज-चमक व तेज हवाओं की संभावना; हिमाचल-उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शनिवार को शिमला में मॉनसून की बारिश से बचने की कोशिश करते पर्यटक। ट्रिब्यून फ़ोटो: ललित कुमार
Advertisement

IMD Mausam Update: भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के लिए अगले एक सप्ताह का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (Well-Marked Low Pressure Area) दक्षिण-पश्चिम मानसून को और सक्रिय करेगा। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के कई राज्यों में 4 से 10 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 4 और 5 जुलाई को छिटपुट बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 6 से 8 जुलाई के बीच इन राज्यों में व्यापक वर्षा होने के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4 से 10 जुलाई तक अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। हिमाचल में 6 और 7 जुलाई तथा उत्तराखंड में 5 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड में 6 से 10 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

जम्मू-कश्मीर में 4 और 5 जुलाई को छिटपुट बारिश होगी, जबकि 6 से 9 जुलाई के बीच अधिकांश क्षेत्रों में व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। इस दौरान गरज-चमक और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 6 से 8 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 जुलाई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 6 जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 8 से 10 जुलाई के दौरान दोनों क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में 4 से 10 जुलाई तक तथा पूर्वी राजस्थान में 5 से 9 जुलाई के बीच व्यापक वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 4 से 7 जुलाई और 9 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने तथा बिजली चमकने के समय खुले स्थानों में न रहने की सलाह दी है।

Advertisement
×