Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab: जालंधर में बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: 10 पिस्टल और 20 मैगजीन बरामद, विदेशी हैंडलरों से जुड़े नेटवर्क का खुलासा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Punjab News: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग, जालंधर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 7.65 एमएम की 10 देसी पिस्टल और 20 मैगजीन बरामद की गई हैं।

पंजाब के डीजीपी ने सोशल मीडिया एक्स पर की गई एक पोस्ट में बताया कि जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पंजाब में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई कर रहे थे और इनके तार विदेश में बैठे अपराधियों से जुड़े हुए हैं।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले भी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के दो ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने विदेशी हैंडलर के निर्देश पर बलाचौर के पास तीन ग्रेनेड और एक आईईडी प्लांट किया था। बाद में इसी आईईडी का इस्तेमाल नालागढ़ के पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में किया गया था।

Advertisement

आरोपी गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर फायरिंग कर वसूली (एक्सटॉर्शन) की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ये गिरोह जर्मनी और अमेरिका में बैठे हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहा था।

प्रारंभिक जांच में विदेशी हैंडलरों और स्थानीय अपराधियों के बीच मजबूत कनेक्शन की पुष्टि हुई है, जो पंजाब में आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इस मामले में एसएसओसी अमृतसर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
×