Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Illegal Immigration Case: कर्नाटक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Illegal Immigration Case: कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में राष्ट्रीयता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र हासिल करने के आरोप में पाकिस्तान के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। चिक्कबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक कुशल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Illegal Immigration Case: कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में राष्ट्रीयता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र हासिल करने के आरोप में पाकिस्तान के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

चिक्कबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक कुशल चौकसे ने एक बयान में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों--फराह नाज और उसके बेटे मोहम्मद फरदीन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, विदेशी अधिनियम और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूचना मिली थी कि दोनों पाकिस्तानी नागरिकों ने राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र हासिल कर लिये हैं।

Advertisement

बयान के अनुसार, जांच में पता चला कि चिक्कबल्लापुर जिले के बागेपल्ली का मोहम्मद अयूब खान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में काम करता था और उसने वहां पाकिस्तानी नागरिक फराह नाज़ से शादी की थी। दंपती के चार बच्चे हैं, जिनमें से मोहम्मद फरदीन का जन्म पाकिस्तान में हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि फराह नाज़ और मोहम्मद फरदीन पाकिस्तानी नागरिक हैं, जबकि मोहम्मद अयूब खान और उसके तीन अन्य बच्चे भारतीय नागरिक हैं। यह परिवार फिलहाल बागेपल्ली में रह रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चिक्कबल्लापुर पुलिस की ओर से स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद उपायुक्त ने रिकॉर्ड का सत्यापन किया और राष्ट्रीयता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर हासिल किए गए राशन कार्ड को रद्द कर दिया। इसके अलावा, संबंधित प्रशासन ने मतदाता पहचान पत्र भी रद्द कर दिया है।

Advertisement
×