Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

काश PM मोदी तानाशाह होते... रुपाली गांगुली के एक पोस्ट से मचा बवाल, यूजर्स ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

PM मोदी पर रुपाली गांगुली की टिप्पणी से सोशल मीडिया में हंगामा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो : ट्रिन्यू
Advertisement

PM Modi Controversy : टीवी एक्ट्रेस और भाजपा सदस्य रुपाली गांगुली अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई उनकी टिप्पणी के बाद ह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं।

यह मामला उस समय सामने आया, जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट और अन्य परीक्षा पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक नाबालिग लड़की प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर और चप्पल का इस्तेमाल करते हुए विरोध करती नजर आती है।

Advertisement

रुपाली की टिप्पणी बनी विवाद की वजह

वायरल वीडियो पर रिएक्शन देते हुए रुपाली गांगुली ने लिखा कि प्रधानमंत्री का इस तरह अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "काश वह तानाशाह होते।" उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाते हुए आलोचना की।

Advertisement

यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

एक ओर कुछ लोग प्रधानमंत्री के अपमान की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने उनकी मशहूर टीवी किरदार 'मोनिशा' का जिक्र करते हुए कहा, "तो कुछ ने इतिहास के तानाशाहों का हवाला देते हुए उनकी टिप्पणी को अनुचित बताया।"

नाबालिग लड़की ने मांगी माफी

इस विवाद के बीच प्रदर्शन में शामिल नाबालिग लड़की का एक माफीनामा वीडियो भी सामने आया। उसने कहा कि वह दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी और वहीं से प्रदर्शन स्थल पहुंच गई। लड़की का दावा है कि वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर उसने ऐसा कदम उठाया, जिसका अब उसे पछतावा है। उसने अपने व्यवहार के लिए पब्लिकली माफी भी मांगी।

Advertisement
×