Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

आज भी दर्द महसूस होता है... KKK के खतरनाक टास्क ने छोड़े गहरे निशान , गौरव खन्ना के लेजर बर्न्स देख घबरा गए फैंस

गौरव खन्ना ने दिखाए लेजर बर्न्स के निशान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Khatron Ke Khiladi : स्टंट बेस्ड रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi का नया सीजन शुरू होते ही सुर्खियों में छा गया है। 1 अगस्त को प्रीमियर हुए शो में रोमांचक स्टंट्स के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स की हिम्मत भी चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन इस बार एक खतरनाक टास्क ने सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छेड़ दी। शो के दौरान हुए एक स्टंट में कई कंटेस्टेंट्स को लेजर गन से दागी गई रबर बुलेट्स की वजह से गंभीर बर्न मार्क्स झेलने पड़े।

गौरव खन्ना ने दिखाई दर्दनाक झलक

टीवी अभिनेता गौरव खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी पीठ का वीडियो शेयर कर फैंस को चौंका दिया। वीडियो में उनकी पीठ पर गहरे लाल निशान साफ नजर आए। पोस्ट शेयर करते हुए गौरव ने लिखा कि टीवी पर यह टास्क दोबारा देखते समय भी उन्हें वही दर्द महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि इस चुनौती में शामिल चारों कंटेस्टेंट्स आज भी उन निशानों को अपने शरीर पर महसूस कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

Fear Fanda टास्क बना सीजन का सबसे चर्चित मोमेंट

यह स्टंट एलिमिनेशन राउंड 'Fear Fanda' का हिस्सा था। टास्क में गौरव खन्ना, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा और करण वाही को अपनी पीठ निशाने की ओर करके खड़ा होना था, जबकि उन पर रबर बुलेट्स दागी जा रही थीं। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने पहले नियम समझाए और फिर शुरू हुआ ऐसा स्टंट, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। एपिसोड के प्रसारण के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

क्या जीत की हैट्रिक लगाएंगे गौरव?

Celebrity MasterChef India और Bigg Boss 19 जीतने के बाद गौरव खन्ना अब Khatron Ke Khiladi की ट्रॉफी के भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। फैंस का मानना है कि वह हर चुनौती का डटकर सामना कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि दर्द और मुश्किल स्टंट्स के बीच क्या गौरव अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए इस सीजन के चैंपियन बन पाते हैं या नहीं।

Advertisement
×