Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

मेरे 522 नंबर थे, मिले सिर्फ 95; OMR शीट ने चौंकाया, रिजल्ट ने दिया झटका... NEET छात्र ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

नीट पुनर्परीक्षा में अंक घटने का आरोप, बीड़ के छात्र ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

NEET UG 2026 : महाराष्ट्र के बीड जिले के एक नीट-यूजी अभ्यर्थी ने 21 जून को हुई पुन:परीक्षा की उत्तर पुस्तिका से ओएमआर शीट का मिलान करने पर 522 अंक बनने का दावा करते हुए मुंबई हाई कोर्ट की औरंगाबाद पीठ का रुख किया है, क्योंकि एनटीए द्वारा घोषित परिणाम में उसे महज 95 अंक दिए गए हैं।

औरंगाबाद पीठ के समक्ष याचिका दायर करने वाले सोहम नितिन गावते ने कहा कि अंकों में इस भारी अंतर के बारे में ईमेल भेजने के बावजूद जब एनटीए से कोई जवाब नहीं मिला, तो उसे अदालत का रुख करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस याचिका पर 23 जुलाई को सुनवाई होनी है।

Advertisement

याचिकाकर्ता के अनुसार, उसने 14 जुलाई को जारी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की ओएमआर शीट का मिलान दो दिन बाद जारी आधिकारिक उत्तर पुस्तिका/कुंजी से किया। इसमें पाया गया कि उसने कुल 148 प्रश्न हल किए थे जिनमें से 136 सही और 12 गलत थे।

Advertisement

नीट के अंकन नियमों के आधार पर उसके 720 में से 522 अंक बनने चाहिए थे, लेकिन स्कोरकार्ड में महज 95 अंक दर्ज थे। याचिकाकर्ता ने बताया कि उसने 17 और 18 जुलाई को एनटीए को ईमेल भेजकर परिणाम में सुधार की मांग की थी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसने अपने वकीलों के माध्यम से उत्तर पुस्तिका के सत्यापन और संशोधित परिणाम पत्र जारी करने की मांग को लेकर रिट याचिका दायर की है।

Advertisement
×